10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर किया जागरूक

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को “समेकित जन कल्याण और जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, पिंकू श्रीवास्तव, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, अजय प्रताप, मनोज पाल तथा राम रक्षपाल शाक्य सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस