10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शाहाबाद ने जीता एवेंजर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का खिताब

फाइनल में बिल्सी को हराकर बनी विजेता
बिल्सी। नगर के बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता ‘एवेंजर्स प्रीमियर लीग सीजन-2’ का रविवार की देर रात को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिल्सी और शाहाबाद की टीमों के बीच खेला गया। तीन राउंड में हुए इस रोमांचक मुकाबले में शाहाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैच अपने नाम किए और खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बिल्सी की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, जिससे मैदान पर रोमांचक माहौल बना रहा।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। इस दौरान राजेंद्र मौर्य, डॉ. सुनील कुमार, अजीत सक्सेना, हनु असावा, वीरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस