10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पानी की पाइप लाइन में लीकेज से बेसमेंट में भरा पानी

पानी की पाइप लाइन में लीकेज से बेसमेंट में भरा पानी
मुख्य बाजार में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में सोमवार को कपड़ा व्यापारियों ने जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका की पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण उनकी बेसमेंट स्थित दुकानों में लगातार पानी भर रहा है, जिससे लाखों रुपये का कपड़ा एवं अन्य सामान खराब हो रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कपड़ा व्यापारी कपिल कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि पालिका की पानी की टंकी में गंभीर लीकेज है। पाइप लाइन से रिसने वाला पानी सीधे उनकी बेसमेंट में बनी दुकानों तक पहुंच रहा है। इससे दुकान में रखा कीमती कपड़ा खराब हो गया है और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारी पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि जैसे ही नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई शुरू की जाती है, बेसमेंट की दुकानों में पानी भरना शुरू हो जाता है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और दुकानदारों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की उदासीनता से नाराज व्यापारियों ने मुख्य बाजार में एकत्र होकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही लीकेज को ठीक कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वह उग्र आंदोलन को वाध्य होगें। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस