5:54 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कारपोरेट लूट को रोकना जरूरी माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व मैं में लूट विरोधी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनिए _ओमकार सिंह*

बदायूं

*ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कारपोरेट लूट को रोकना जरूरी माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व मैं में लूट विरोधी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनिए _ओमकार सिंह*

केशव गुप्ता

बदायूं 14 जून 2026 आज केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोहल्ला सोथा कबूलपुरा रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद भाई के प्रतिष्ठान के बाहर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने हेतु कॉरपोरेटर लूट रोकने के लिए माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया सैकड़ो लोगों ने कॉरपोरेटर लूट विरोधी हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा की ग्रेट निकोबार में डेढ़ करोड़ लगभग पेड़ काटकर प्रकृति संपदा को नष्ट करके औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए मोदी सरकार दिए अपने औद्योगिक मित्रों को मित्रों को देना चाहती है जिसका माननीय राहुल जी विरोध कर रहे हैं और इस लूट के विरोध में पूरा भारत राहुल जी के साथ खड़ा है वहां पर वर्षों से रहने वाली जनजातीयो को राहुल गांधी जी बेघर नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा ग्रेट निकोबार का क्षेत्रफल दिल्ली से चार गुना बड़ा है लगभग 161 वर्ग किलोमीटर होगा मोदी सरकार प्राकृतिक संपदा को नष्ट करके अपने कॉरपोरेटर मित्रों को देना चाहती है जिसका की राहुल जी विरोध कर रहे हैं लिए हम सब लोग हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनकर अपना सहयोग देकर इस लूट विरोध का हिस्सा बने।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा की ग्रेट निकोबार में वर्षो से रहने वाली जनजातियां बेघर हो जाएंगी , बर्बाद हो जाएगी उसके बारे में यह मोदी सरकार नहीं सोच रही है केवल अपने औद्योगिक मित्रों को कैसे लाभ पहुंचे इसी पर इसका ध्यान है पूरी कांग्रेस पार्टी इन जनजातियां को बेघर होने को रोकने के लिए कटिबद्ध है और इसका विरोध माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में हो रहा है।
हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वमीम अली खान, शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी नदीम उद्दीन अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह,शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान फौजी ,शब्बू कुरैशी, पप्पू खान कल्लू दिवाकर, शहजादे खान, राजा कुरैशी आदि कार्यकर्ता अधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता उपासना सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.