बदायूं
मूसाझाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो डोडा छिलका, कार और मोबाइल समेत तस्कर गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत मूसाझाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सहजनी-म्याऊं रोड तिराहे पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बदायूं के कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टे में 14 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक सैमसंग मोबाइल फोन और फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी बरामद की गई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

