10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बिजली विभाग की 30 घरों में जांच, समय पर बिल जमा करने की अपील

बिल्सी। बदायूं के बिल्सी नगर स्थित मोहल्ला नंबर 3 में शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी करने वालों और बिल बकायादारों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
बिल्सी विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने और लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम ने मोहल्ले में पहंचकर घर-घर जांच की और उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों का सत्यापन किया।
जेईं राजेश कुमार सिंह के अनुसार अभियान के दौरान लगभग 30 घरों की जांच की गई। टीम ने बिजली उपभोग, मीटर की स्थिति और बिल भूगतान की स्थिति की जांच की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
जेर्ड ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बिल जमा न होने की स्थिति में बिजली आपर्ति स्वतः बंद हो जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से अलग तार डालकर बिजली का उपयोग करते हैं, जो बिजली चोरी की श्रेणी में आता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और राजस्व हानि को रोकने के लिए विभाग विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चला रहा है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि बकाया बिल जमा न करने और बिजली चोरी करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारी कंवर पाल गिरीश बाबू, मांगलिराम, अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस