10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में ट्रक से टकराई लग्जरी कार, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची

बिल्सी । बिल्सी नगर में एक लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई । हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गए लेकिन एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गईं । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के सीतापुर निवासी विमल गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपनी लग्जरी कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं स्टैंड के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग ‘समय पर खुल गए, जिससे चालक विमल गंभीर चोट लगने से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरबैग न खुलते तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त कार की क्षतिग्रस्त स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस