1:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसहैत (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मौजमपुर तिराहे से एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव कुमार उर्फ साधू यादव पुत्र गिरन्द सिंह निवासी ग्राम लिलवा थाना उसहैत जनपद बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना उसहैत में मु0अ0सं0-124/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम, मारपीट तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस