10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

यज्ञ महोत्सव में विशिष्ट यजमान मयंक मालपानी हुए सम्मानित

यज्ञ महोत्सव में विशिष्ट यजमान मयंक मालपानी हुए सम्मानित
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आयोजित हुए यज्ञ महोत्सव के दौरान विशिष्ट यजमान के रूप में शामिल बिल्सी नगर निवासी मयंक मालपानी का बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यज्ञ महोत्सव के संयोजक आचार्य संजीव रूप ने उनका अभिनंदन कर समाज एवं धार्मिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।
आचार्य ने कहा कि सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उसके त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का होता है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाजहित में अपना समय, श्रम और संसाधन समर्पित करता है, तब समाज स्वयं उसे सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से जीवन को केवल व्यक्तिगत हितों तक सीमित न रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
आचार्य ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों का समर्थन करना भी एक प्रकार का पुण्य है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा एवं सहयोग की भावना से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस