उझानी -गलत दिशा से आए ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक समेत कई घायल।
उझानी (बदायूं) 11 जून ।
कोतवाली क्षेत्र के जजपुरा गांव के पास खाटू श्याम मंदिर से 100 मीटर आगे सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कादरवाड़ी निवासी फात्मा ने अब्दुल्लागंज चौकी में तहरीर दी है। बताया कि 5 जून की शाम करीब 8 बजे उनके पति सादिक हुसैन टेंपो संख्या से बदायूं से उझानी आ रहे थे। रास्ते में उझानी की ओर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक संख्या ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चालक सादिक हुसैन व सवारियों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com