5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

12 को होगी समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा, उपस्थिति अनिवार्य

12 को होगी समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा, उपस्थिति अनिवार्य
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा दिनांक 12 जून को प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी। बीए चतुर्थ तथा षष्ठम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौखिक परीक्षा विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा से अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र अथवा छात्रा निर्धारित तिथि एवं समय पर मौखिक परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित छात्र-छात्रा की होगी। ऐसे मामलों में महाविद्यालय प्रशासन उत्तरदायी नहीं होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस