7:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

टूटते रिश्तों को फिर मिला सहारा: परिवार परामर्श केंद्र में बदायूं पुलिस ने 2 बिखरे परिवारों को कराया एकजुट

बदायूं

टूटते रिश्तों को फिर मिला सहारा: परिवार परामर्श केंद्र में बदायूं पुलिस ने 2 बिखरे परिवारों को कराया एकजुट

केशव गुप्ता

बदायूं। पारिवारिक विवादों और आपसी मतभेदों के कारण बिखरने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधने का सराहनीय कार्य बदायूं पुलिस द्वारा किया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर कई परिवारों के जीवन में खुशियां लौटाने का काम किया।
बुधवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक समस्याओं से संबंधित कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। काउंसलरों और पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके बीच चल रहे विवादों को सुलझाने का प्रयास किया। गहन काउंसलिंग और समझाइश के बाद 2 मामलों में पति-पत्नी के बीच सफल समझौता कराया गया, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को नया जीवन मिल सका।
परामर्श केंद्र में काउंसलर श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री एस.डी. शर्मा, श्री भीमसेन सागर, श्रीमती सीमा यादव, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती मधु गौतम एवं श्रीमती नजमा बरकाती ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल डॉली तथा महिला कांस्टेबल संध्या सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कुल 15 मामलों की काउंसलिंग की गई, जबकि 2 प्रकरणों में समझौता, 2 मामलों का निस्तारण एवं शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई। परामर्श केंद्र ने उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की।
सफलतापूर्वक समझौता करने वाले परिवारों को उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बदायूं पुलिस ने समाज में पारिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.