5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, बिल्सी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बिल्सी (बदायं)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज मंगलवार 9 जून 2026 को क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ की निःशल्क जांच, परामर्श और उपचार किया गया। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कल्याणकारी अभियान अपने सफल 10 वर्ष पूरे कर चुका है। इसके माध्यम से लगातार गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर में मौजूद स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वारष्णेय ने महिलाओं का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दिए। अधिकारियों ने बताया कि इ्स अभियान का मुख्य उद्देश्य समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराकर प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिविरों में पहुंचकर लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस