श्याम प्रभु के अनन्य भक्त संकेत मोहन शर्मा का जन्मदिवस श्रद्धा-भाव से मनाया गया।
उझानी-बदांयू 9 जून।
देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज के यशस्वी निदेशक एवं श्याम प्रभु के अनन्य भक्त संकेत मोहन शर्मा का जन्मदिवस बुधवार को भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्याम भक्ति में लीन रहने वाले संकेत मोहन शर्मा के लिए कहा जाता है कि वे नरसी और मीरा की परंपरा के सच्चे वाहक हैं। उनके भक्तिमय जीवन पर यह पंक्तियाँ सटीक बैठती हैं:
> नरसी ने बहाये थे, मीरा ने बहाये थे
> जब जब भी कोई रोया, तुम दौड़ के आये थे
श्रद्धालुओं का मानना है कि श्याम प्रभु को रिझाने के लिए वैभव नहीं, अपितु दो अश्रु-बिंदु ही पर्याप्त हैं। इसी भाव को व्यक्त करते हुए भक्तों ने कामना की-
> काफी है दो बूंदें मेरे श्याम रिझाने को,
> दो आंसू तो दे दे चरणों में बहाने को।
> कुछ दे या न दे श्याम इस अपने दीवाने को,
> दो आंसू तो दे दे चरणों में बहाने को।
शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और भक्ति की अलख जगाने वाले संकेत मोहन शर्मा के दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए बदांयू एक्सप्रेस टीम व नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com