1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

उझानी बदांयू 9 जून।

उझानी कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विल्सी रोड पर मिनी औद्योगिक क्षेत्र कॉलोनी में एक युवक अवैध असलहा लिए खड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह मय हमराह कांस्टेबल नगेन्द्र सिंह, रोहित कसाना व प्रवीन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उपदेश कुमार उर्फ शैलू पुत्र वृजकिशोर, निवासी ग्राम हरगनपुर थाना विल्सी बताया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माल सील कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.