5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर मारपीट
ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के सिरासौल मार्ग पर नगर के निकटवर्ती स्थित एक गांव में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में कहा कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे थाना बजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बैटरा निवासी बब्लू पुत्र सरनाम उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इधर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस