2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजेगी भागवत की अमृतवाणी, 9 जून से 7 दिवसीय ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ

उझानी में गूंजेगी भागवत की अमृतवाणी, 9 जून से 7 दिवसीय ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ।

 

उझानी, बदायूँ 8 जून ।

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री वृन्दावन बिहारी कथा मण्डल उझानी ब्रजक्षेत्र द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह 7 दिवसीय कथा 9 जून, मंगलवार से 15 जून , सोमवार तक देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज, उझानी में होगी। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कथा व्यास आचार्या विश्वेश्वरी वशिष्ठ, जो गुरुदेव के कृपापात्र श्री श्यामाश्याम हैं, अपने मुखारविंद से भक्तों को भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएगी। आयोजन समिति मानव कल्याण विकास दीप समिति एवं समस्त भक्तगणों ने सभी सनातन धर्मप्रेमियों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।

कथा के समापन दिवस 15 जून, सोमवार को विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है- “यह आयोजन केवल कथा नहीं, बल्कि आत्मकल्याण का महापर्व है। प्रभु की असीम अनुकम्पा से हो रहे इस ज्ञानयज्ञ में अधिक से अधिक भक्त शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.