5:42 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 12 जून को भक्ति का महाउत्सव: श्याम-धनवंतरी वार्षिकोत्सव संग लगेगा नीम करौरी का 10वां भंडारा

उझानी में 12 जून को भक्ति का महाउत्सव: श्याम-धनवंतरी वार्षिकोत्सव संग लगेगा नीम करौरी का 10वां भंडारा।

उझानी, बदायूं 8 जून।

स्टेशन रोड स्थित साईं मंदिर श्री बाबूराम धर्मशाला 12 जून 2026 शुक्रवार को आस्था के महाउत्सव का साक्षी बनेगी। यहाँ एक साथ तीन बड़े आयोजन होंगे।

श्री खाटू श्याम जी एवं रोग निवारक भगवान धनवंतरी जी के मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पूरे भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इसी दिन संत बाबा नीम करौरी महाराज का 10वां विशाल भंडारा भी आयोजित होगा।

“करने वाला बाबा, कराने वाला बाबा” समिति के रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि भंडारा दोपहर 2 बजे से बाबा की इच्छा तक चलेगा। रात्रि 8 बजे बाबा श्याम का भव्य गुणगान होगा। प्रत्येक द्वादशी को यहाँ रात्रि 9 बजे गुणगान की परंपरा है, लेकिन महाउत्सव पर विशेष आयोजन रहेगा।

आयोजकों की अपील सभी भक्त परिवार सहित पधारकर प्रसाद ग्रहण करें। श्री बाबूराम धर्मशाला, साईं मंदिर, उझानी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.