5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आबकारी अधिकारी अधिनियम के वारंटी को हजरतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं

आबकारी अधिकारी अधिनियम के वारंटी को हजरतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

हजरतपुर (बदायूं)। हजरतपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पिपला निवासी नन्दराम पुत्र विजेन्द्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
थाना पुलिस का कहना है कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस