8:21 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को दबोचा

बदायूं

बिसौली पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को दबोचा

केशा। गुप्ता

बिसौली (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत बिसौली पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुजानपुर निवासी उदयभान और सत्यभान, कल्यानपुर निवासी सत्यपाल, संग्रामपुर निवासी मिसलान तथा निजामुद्दीनपुर शाह निवासी झाझन शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे।
पुलिस ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इन अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस