4:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

UP पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: कासगंज-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी 8 से 10 जून तक

UP पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: कासगंज-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी 8 से 10 जून तक।

बरेली, 7 जून 2026।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बड़ी राहत दी है। मंडल रेल प्रशासन 8, 9 और 10 जून 2026 को कासगंज जं. और कानपुर अनवरगंज के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन 05312/05311 का संचालन करेगा।

05312 कासगंज-कानपुर अनवरगंज स्पेशल का समय

यह ट्रेन तीनों दिन कासगंज जं. से शाम 6:15 बजे चलेगी। रास्ते में कायमगंज 7:04 बजे, फर्रुखाबाद 7:40 बजे, गुरसहायगंज 8:32 बजे, कन्नौज 9:00 बजे और बिल्हौर 9:32 बजे रुकते हुए रात 10:50 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।

05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज स्पेशल का समय

वापसी में यही ट्रेन कानपुर अनवरगंज से रात 11:30 बजे रवाना होगी। बिल्हौर 12:17 बजे, कन्नौज 12:40 बजे, गुरसहायगंज 1:07 बजे, फर्रुखाबाद 2:00 बजे और कायमगंज 2:32 बजे होते हुए सुबह 4:20 बजे कासगंज पहुंचेगी।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसलिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

यह ट्रेन कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर रूट के हजारों परीक्षार्थियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी देगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.