5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मकान खाली कराने के विवाद में पति-पत्नी को पीटा, कंधे में आई गंभीर चोटें: बिल्सी में चार पर केस दर्ज।

बदायूं

मकान खाली कराने के विवाद में पति-पत्नी को पीटा, कंधे में आई गंभीर चोटें: बिल्सी में चार पर केस दर्ज।

बिल्सी (बदायूं) 6 जून ।

मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दंपती को बेरहमी से पीट दिया। पति के कंधे में गुम चोटें आई हैं। बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पति का इलाज कराने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला नंबर-6, कस्बा बिल्सी निवासी उषा पत्नी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह पति चंद्रपाल के साथ अपने मकान पर गई थीं। वहां मकान खाली करने को लेकर खड़ंजे पर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही सुशीला पत्नी चेतराम, चेतराम पुत्र लेखराज, राहुल पुत्र चेतराम व केशरी पुत्र उदयराज ने मिलकर उनके पति को बेरहमी से मारा-पीटा। मारपीट से पति के कंधे में गुम चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति को बचाना चाहा तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करने लगे। घटना के बाद वह पति का इलाज कराती रही।

उषा ने बताया कि पति का इलाज कराने के बाद 4 जून 2026 को वह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस