5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मक्का के खेत की आड़ में तमंचा लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद।

बदायूं

मक्का के खेत की आड़ में तमंचा लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद।

बिल्सी (बदायूं) 6 जून ।

थाना बिल्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दीननगर शेखपुर से ग्राम कटिन्ना की ओर जा रहा था। पुलिस ने खड़ंजे के पास मक्का के खेत की आड़ से दबोच लिया।

4 जून 2026 को उपनिरीक्षक संजीव कुमार हमराही कांस्टेबल आदेश व कांस्टेबल संजीव कुमार के साथ नरैनी चौराहे पर वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीननगर शेखपुर से एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर ग्राम कटिन्ना की ओर जाएगा।

सूचना पर पुलिस टीम ने दीननगर शेखपुर-हैबतपुर पक्की सड़क से बाएं खड़ंजे के पास मक्का के खेत की आड़ लेकर घेराबंदी की पुलिस ने तत्काल घेरकर उसे खड़ंजे पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्रीनिवास शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा, निवासी ग्राम सहबाजपुर, थाना बिल्सी, जिला बदायूं बताया।

तलाशी में उसकी जींस की दाहिनी फेंट से 315 बोर का तमंचा व दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस