5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बच्चों के झगड़े में बड़ों का बवाल: बिल्सी में लात-घूंसों व डंडे से मां-बेटों को पीटा, जान से मारने की धमकी।

बदायूं

बच्चों के झगड़े में बड़ों का बवाल: बिल्सी में लात-घूंसों व डंडे से मां-बेटों को पीटा, जान से मारने की धमकी।

बिल्सी (बदायूं)6 जून ।

बच्चों के आपसी झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। गांव पिण्डोल में 26 मई की शाम करीब 5 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने महिला व उसके दो बेटों को लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल निवासी सुशीला देवी पत्नी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर उनके ही परिवारी डालचंद पुत्र वेदाराम व अमित पुत्र डालचंद जाटव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे प्रमोद को लात-घूंसों व डंडे से मारा-पीटा।

बचाने पहुंचे दूसरे बेटे आकाश व खुद सुशीला देवी को भी आरोपियों ने पीटा। बीच-बचाव में मारपीट से गुम चोट आई। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता सुशीला देवी ने 5 जून 2026 को थाना बिल्सी में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया। SHO मनोज कुमार ने केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस