5:50 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 5 जून 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु समाज को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रो. संध्या सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, श्रीमती अर्चना पाण्डेय तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्या महोदया के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस