2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी – बिट्टन
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
बिल्सी। नगर के आर्य समाज रोड पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा करना रहा।
बैठक में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। 2027 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति एवं वरिष्ठ सपा नेता सर्वेश यादव ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता बूथ स्तर की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं प्रशासनिक मुद्दों को वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखा। नेताओं ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और हितों की रक्षा पार्टी की प्राथमिकता है।
इस मौके पर सुनील यादव, मुदब्बिर खान, जगत सिंह, डोरीलाल बघेल, ठाकुर चंद्रभान सिंह, देवेंद्र गौतम, अखिलेश यादव, चेतन यादव, ललतेश यादव, देवेंद्र यादव, दीप सिंह यादव, अजीम गाजी सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और विजय दिलाने का संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

