5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर परिसर में अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई । पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप रहे उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
पौधे हवा में मौजूद धूलकणों और हानिकारक गैसों को फ़िल्टर करके वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
पेड़ों की छाया और वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया से आसपास का तापमान कम रहता है।

पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर पकड़ती हैं, जिससे बाढ़ और बारिश के पानी से मिट्टी का कटाव रुकता है।
जल संचयन: पेड़ों के कारण वर्षा का जल जमीन के अंदर रिसता है, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है।

पौधारोपण से पर्यावरण और मानव जीवन को अनगिनत लाभ मिलते हैं। पेड़-पौधे हवा को शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,तापमान कम करके जलवायु परिवर्तन से लड़ते हैं,और मिट्टी का कटाव रोककर भूमि को उपजाऊ बनाते हैं। यह पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए सबसे आवश्यक कदम है ।ट्री मैन प्रशांत जैन ने कहा कि वृक्षारोपण यानी वृक्ष लगाना। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।उन्होंने पौधारोपण के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के साथ-साथ हमारे वातावरण की सुंदरता को भी बढ़ाता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक हरे पेड़-पौधे लगाना चाहिए।

संरक्षक मृगांक जैन ने कहा कि हम सब को मिलकर जल, जंगल, जमीन का सरंक्षण करना है। उन्होने कहा कि पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्य के पास है। यह हवा भोजन और अन्य जरूरतें प्रदान करता है। मानवता की संपूर्ण जीवन समर्थन प्रणाली सभी पर्यावरणीय कारकों की भलाई पर निर्भर करती है। पर्यावरण वायु और जल वायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस मौके पर मनोज जैन,केशव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य,प्रमोद गोस्वामी, संजीव माहेश्वरी, डॉ नीरज अग्निहोत्री,रमेश बाबू शर्मा,सूरज सागर आदि लोग मौजूद रहे ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस