5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से गोवंश की मौत, चालक घायल

तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से गोवंश की मौत, चालक घायल
बिल्सी। नगर के कासगंज-बिसौली बाईपास मार्ग पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। घटना बदायूं स्टैंड के पास हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मुजरिया की ओर से आ रही एक निजी एंबुलेंस ने सड़क पर मौजूद गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम मौके पर पहुंच गई। गौरक्षक टिंकू गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पवन श्रीवास्तव, अमन वाष्र्णेय, डॉ. विवेक तथा देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पालिका कर्मियों ने मृत गोवंश को सड़क से हटवाकर उसका अंतिम निस्तारण कराया तथा उसे दफन कराया। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस चालक समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस