1:59 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर मंडल में बच्चों ने साइकिल चलाकर दिया हरित परिवहन का संदेश

बरेली, 3 जून 2026।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बुधवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में हुई इस रैली में बच्चों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

साइक्लोथॉन रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड संख्या 4 से शुरू हुई और रोड संख्या 2 से होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन घटाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में साइकिल को स्वस्थ, किफायती और पर्यावरण हितैषी परिवहन साधन के रूप में अपनाने पर जोर दिया गया। बच्चों ने हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया। जल और ऊर्जा संरक्षण व मिशन लाइफ के उद्देश्यों पर भी जागरूकता फैलाई गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ा गया है। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.