बदायूं
चोरी का खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तांबे का तार और गैस सिलेंडर बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार, गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने मु.अ.सं. 200/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र संजय, मुकेश पुत्र गंगाधर यादव और पवन पुत्र जमुना प्रसाद निवासी नेकपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो 275 ग्राम चोरी किया गया तांबे का तार, दो लाल रंग के पांच-पांच किलो वाले गैस सिलेंडर रेगुलेटर सहित तथा एक लोहे का सामान बरामद किया है।
गिरफ्तारी रिगालिया गार्डन के पास स्थित एक गोदाम से की गई। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई को थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
