बदायूं
बिल्सी में पांच दिवसीय ‘वीर हिंदू विजेता हिंदू’ प्रशिक्षण शिविर शुरू, युवाओं को मिल रही संस्कृति और आत्मरक्षा की शिक्षा
केशव गुप्ता
बिल्सी (बदायूं)। राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘वीर हिंदू विजेता हिंदू’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बिल्सी स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में किया गया। 1 जून से प्रारंभ हुआ यह शिविर 5 जून तक चलेगा, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर के दूसरे दिन मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्रज प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है।
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को सनातन धर्म, भारतीय इतिहास और बौद्धिक विषयों की जानकारी देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। शारीरिक प्रशिक्षण सत्रों में जूडो-कराटे, लाठी संचालन और विभिन्न व्यायामों के माध्यम से युवाओं को आत्मरक्षा के कौशल विकसित कराए जा रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार शिविर में अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।
शिविर के सफल संचालन में शिवम शर्मा, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, प्रकाश गुप्ता सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं, कॉलेज प्रशासन और गणमान्य नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। 5 जून को आयोजित समापन समारोह में प्रतिभागी अपने प्रशिक्षण और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

