12:36 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिजली के पोल में करंट आने से गौवंश की मौत

बिल्सी । बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 में एक बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचित कर आपूर्तिबंद करवाई। बिल्सी निवासी एवं गौरक्षक अमन वार्ष्ेय ने बताया कि मोहल्ला नंबर 8 की कूचे वाली गली में लगे बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था।
इसी करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहंचे। उन्होंने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद की और मत गोवंश को वहां से हटवाया गोवंश की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस