10:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क न होने से कॉलोनीवासियों का जीवन हुआ दूभर

सड़क न होने से कॉलोनीवासियों का जीवन हुआ दूभर
जलभराव और गंदगी से और बढ़ी परेशानी
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित रंजना अस्पताल के निकट बनी एक कॉलोनी के निवासी आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सड़क न होने के कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
कॉलोनी निवासी शकील बेगम और रोडवेज परिचालक रेशमा सैफी ने बताया कि सड़क के अभाव में गली में अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात और नालियों का पानी जमा होने से दुर्गंध फैलती है तथा कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उनका कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका परिषद प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस