बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर -23 आयु वर्ग व रणजी ट्रॉफी के लिए एस. के. मैदान में अपराह्न 3: 00 बजे से क्रिकेट ट्रायल मैच खेला गया जिसमें जनपद बदायूं के पंजीकृत क्रिकेटर खिलाड़ियों ने भाग लिया बिसौली, सैदपुर ,उझानी शहर , उसावा ,बिनावर, वजीरगंज ,के युवा दमदार क्रिकेटर खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें तीन खिलाड़ी अनुपस्थित रहे। सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया इस में ट्रायल में गति मीटर से स्पीड की मापी गई 135 किलोमीटर तक रफ्तार देखने को मिली ट्रायल मैच का उद्घाटन एस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रचित गोयल व वरिष्ठ खिलाड़ी एमपी सिंह के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया चयन कर्ता के रूप में अखिलेश पांडे जी रहे । इस मौके पर खुशनवी खां ,अमरीश गोयल, हरबंस संत, अभिषेक, आयन ,अनूप यादव ,राम अवतार , सभी उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com