2:42 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन कन्विक्शन में बदायूँ पुलिस को बड़ी सफलता, लूट के दोषी असलम को 7 वर्ष की सजा

बदायूं

ऑपरेशन कन्विक्शन में बदायूँ पुलिस को बड़ी सफलता, लूट के दोषी असलम को 7 वर्ष की सजा

केशव गुप्ता

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते लूट के एक मामले में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में सफलता मिली है। थाना दातागंज में वर्ष 2014 में दर्ज लूट के मुकदमे में माननीय न्यायालय ने दोषी असलम पुत्र लाल खां निवासी सखानू, थाना अलापुर को धारा 392 भादवि के तहत 7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही धारा 411 भादवि के तहत 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में इस मामले को ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित कर अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित किया गया। विवेचक उपनिरीक्षक एस.के. सिंह, पैरोकार कांस्टेबल मोनू बालियान तथा लोक अभियोजक राजेश बाबू शर्मा की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। पुलिस विभाग ने मामले में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस