5:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बाइक खड़ी करने पर बवाल, एक ही परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडों से पीटा

बदायूं: बाइक खड़ी करने पर बवाल, एक ही परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडों से पीटा।

बदांयू 29 मई ।

कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा जाटव बस्ती में बुधवार शाम बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडों से पीट दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा जाटव बस्ती में बुधवार 27 मई की शाम करीब 8:50 बजे बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मोहल्ले के ही अर्जुन, सचिन, रवि और मोहित ने अमित व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पीड़ित अमित पुत्र रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी की दुकान से घर लौटा था। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर मोहल्ले के अर्जुन पुत्र वेनीराम, सचिन पुत्र अर्जुन, रवि पुत्र वेनीराम और मोहित पुत्र जुगेन्द्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने अमित, उसके भाई आकाश, मां रामवती, बहन खुशी व मुस्कान को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।

हमले में परिवार के सभी सदस्यों को काफी चोटें आई हैं। आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोतवाली पुलिस ने अमित की तहरीर पर अर्जुन, सचिन, रवि व मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक पवन कुमार को बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस