उझानी: मोबाइल पर सायरन के साथ बजा रेड अलर्ट, दहशत में लोग।
उझानी-बदांयू 28 मई 2026।
बुधवार शाम 7:25 बजे उझानी में हजारों मोबाइल एक साथ चीख उठे। तेज सायरन वाली आवाज सुनकर लोग सहम गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इमरजेंसी अलर्ट भेजकर अगले कुछ घंटों में भीषण आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी।
क्या था अलर्ट में-
खतरा-60 से 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, बिजली गिरने, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना।
सोर्स- IMD और आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट भेजा।
बाजार में खरीदारी कर रहे राहुल सिंह बोले, “अचानक फोन इतनी तेज बजा कि लगा कोई बम फट गया।” संध्या अग्रवाल के घर में सभी मोबाइल एक साथ बजने से बच्चे सहम गये ।
DM अबनीश राय और SP अंकिता शर्मा ने पहले ही लोगों से घरों में रहने और पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की थी।
क्यों आया अलर्ट-
ये Wireless Emergency Alert सिस्टम है। रेड अलर्ट जैसी गंभीर स्थिति में मोबाइल टावर से पूरे इलाके में ऑटोमैटिक मैसेज भेजा जाता है ताकि जान-माल का नुकसान बच सके।
—राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com