2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी के श्याम भवन में बुधवार रात एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। देर रात तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे।
कार्यक्रम से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्याम भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधि-विधान के साथ बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।
संकीर्तन के दौरान “हारे के सहारे, श्याम हमारे” सहित कई प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नगर एवं आसपास क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस