नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार
मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजी गई किशोरी
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदायूं । थाना कुंवरगांव पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को चकोलर अंडरपास के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार थाना कुंवरगांव में दर्ज मुकदमा संख्या 75/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामले की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम बनेई निवासी किशोरी रोशनी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में नामजद आरोपी फैजान पुत्र छोटे निवासी ग्राम बनेई को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, कांस्टेबल वीरेश तथा महिला कांस्टेबल दामिनी शामिल रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
