12:35 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के विकास की रफ़्तार तेज़, विधायक हरीश शाक्य ने दिलाई डिग्री कॉलेज में बीएससी को मंजूरी

बिल्सी । बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातक महाविद्यालय में बीएससी (विज्ञान संकाय) की कक्षाओ को शासन से मंजरी मिल गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर-दराज के शहरो में नहीं जाना पडेगा। महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं की स्वीकति मिलने पर बिल्सी नगर और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
यह स्वागत समारोह नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित केया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच विधायक हरीश शाक्य का जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने विधायक क आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास् उनका एकमात्र संकल्प है। उन्होंने इस बडी सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। विधायक शाक्य ने बताया कि पहले क्षेत्र के गरीब और किसान परिवारों के बच्चों को विज्ञान की पढाई के लिए बदायं, अलीगढ़़ या बरेली जाना पडता था। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों का जिक्र करते हए कहा कि उन्हें आगे की पढ़ाई छोडने पर मज़बूर होना पड़ता था।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर और पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने विधायक हरीश शाक्य को शॉल ओढाकर और स्मति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हीं के अथक प्रयासों से बिल्सी को यह महत्वपूर्ण सौगात मिल सकी है।
इस अवसर पर दीपक चौहान,अजय प्रताप,

गगन राठी, हेमेंद्र सिंह. दीपक माहेश्वरी, सोनी सिंह, सूधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय,दीपक गुप्ता, पीयूष राठी, सूर्य प्रकाश देवल. प्रमोद गोस्वामी, तेजस्वी सागर समेत भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी, प्रबूद्ध वर्ग और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के इस कार्य की प्रशंसा की।

विज्ञापन एक्सप्रेस