10:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल अज़हा की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्वमंत्री आबिद रजा के साथ बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव ,आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव और ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे

नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी साहब से मिलने उनके आवास पहुँचे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस