भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत
कुंवरगांव। गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को थाना परिसर के पास शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रोककर ठंडा शर्बत पिलाया गया।
दोपहर के समय चले इस सेवा कार्य में नगर के कई लोगों ने सहयोग किया। शर्बत पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं की सराहना की। कार्यक्रम में राजीव पाल, प्रदीप पोरवाल, दीपक रावत, रवि पोरवाल, शिवम शर्मा, किशनवीर रावत, नीरज रावत, चेतन प्रकाश, बच्चन वार्ष्णेय, अरविंद साहू, प्रमोद साहू, रामौतार सागर और संजीव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए यह सेवा कार्य किया गया है। आगे भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
