बदायूं
बदायूं के निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं: पेट दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराए गए 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान बागीश निवासी ग्राम पटना देवकली, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
केशव गुप्ता

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

