बिल्सी । बदायूं के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने आज लखनऊ में मूख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वीकत हुए बिजली घर, सडक निर्माण और पर्यटन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान विधायक शाक्य ने मख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण बिजली कटौती बढ गई है, जिससे आम जनता और किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपर्ति नहीं मिल पा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था जल्द ही सुचारू की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनमानस को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विधायक हरीश शाक्य नेक्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया है कि उनकी हर
समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com