11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बाइक दुर्घटना में पांच घायल, जंगली-जानवर को बचाने का प्रयास

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव के पास सोमवार दोपहर एक सडक दुर्घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हआ जब एक बाइक जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत की तारकसी में फंस गर्ई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहंची सभी घायलों को एंबलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बेहट। गुसाई निवासी नन्हे ने बताया कि उनके भाई प्रेम शंकर अपने परिवार के साथ आंवला से लौट रहे थे।
गुधनी-बेहटा गुसाई मार्ग पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक जंगली जानवर आ गया। जानवर को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गर्ड और खेत के चारों ओर लगी ब्लेड वाली तारकसी में जा फंसी हादसे में बाइक सवार प्रेम शंकर,उनकी पत्नी नेत्रवती और तीन बच्चे कार्तिक, नन्न, विनायक घायल हुए हैं।
तारकसी में फंसने के कारण प्रेम शंकर और नेत्रवती के पैरों में गहरे जख्म हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों क अस्पताल पहंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.