बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र स्थित हरगनपुर गांव में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने
से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश के अनुसार
गांव निवासी लटूरी पुत्र तेजपाल शनिवार देर रात खेत की रखवाली के लिए गए थे।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में लटूरी का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसान पर किसी आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर बिल्सी कोतवाल मनोज कमार सिंह
और सीओ केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक राम सेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की
गहनता से जांच की जा रही है। पलिस का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणो
का पता चल सकेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

