चंद्पुरा, अलई नगला, झझरऊ, अजरऊ मे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत।
चंद्पुरा जाते समय ककराला वासियों ने किया आबिद रज़ा का भव्य स्वागत
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार।
सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।




सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देश पर P D A का प्रचार लगातार पूरे जिले बदायूं में कर रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 116 शेखुपुर विधानसभा के ग्राम चंद्पुरा, अलई नगला, झझरऊ, अजरऊ में P D A के प्रचार के लिए जनसभा की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया। चंद्पुरा जाते समय ककराला में माजिद खां सभासद ने अपने लगभग 300 साथियों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया
सभी गांव की जनता ने आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया और कहा जब से समाजवादी पार्टी बनी है, हमने हमेशा सपा को साईकिल को वोट दिया है। चार बार सपा की सरकार बन चुकी लेकिन हमारे गांव की सड़कों में अभी भी गड्ढे है। हमारे गांव में कोई विकास नहीं हुआ है।
ग्राम बिरिया डांडा से अलई नगला तक का रोड आज भी कच्चा है। अपने विधायक से हम कहते कहते थक गए लेकिन आज तक पक्का रोड विधायक जी नहीं बनवा सके। हम गांव वाले एक तरफा 95 प्रतिशत साईकिल को वोट देते हैं। लेकिन विधायक बनने के बाद हमारे गांव में विकास के बारे में कोई नहीं सोचता। ग्रामवासियों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से कहा हमने सुना भी है और देखा भी है कि आप जब बदायूं के विधायक थे तब आपने बदायूं का बहुत विकास कराया था। आप काम करने वाले व्यक्ति है, आप अपने लोगों की लड़ाई भी मजबूती से लड़ते है। हमें आप जैसा नेता ही चाहिए। हम सब ग्रामवासी का मानना है कि अगर आबिद रज़ा साहब आप शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ोगे तो शेखुपुर विधानसभा की सपा की सीट बच जाएगी वरना जो इस इलाके से चुनाव लड़ते हैं उनका आज तक राजनैतिक रिकॉर्ड है वह एक बार चुनाव जीतते है एक बार हारते है, कभी दुबारा चुनाव नहीं जीतते है। इसलिए हम सब की आबिद रज़ा साहब से मांग है कि आप ही शेखुपुर विधानसभा से जीत सकते हो।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम पूरे जिले में P D A का प्रचार करने निकले हैं। सन् 2027 में हर हाल में मा0 अखिलेश जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात आपकी टूटी सड़कों की 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ दलवीर यादव, बदन सिंह यादव,, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिह शाक्य, फौजी शाक्य, शाहिद, साबिर, शमशाद, अफरोज,अशफाक, बन्टी, मुख्तियार, किशवर, आज़ाद खान, तसब्बर, मुन्ने खान, अरशद जहांगीर, इरफान अंसारी, शमशाद अंसारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
