बरेली मंडल की अंडर-19 टीम में तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन । बरेली जोन की अंडर-19 क्रिकेट टीम में तीन युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जगह बनाई गत माह यू.पी.सी.ए के द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया गया । निशांत पटेल स्टेडियम बरेली में 4 जिलों की टीमों ने भाग लिया बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, के बीच मैच खेले गए जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अरुण कुमार ने दो मैचों में 68 रन व 85 रन बनाएं । सारांश भारद्वाज ने दो मैचों में (लेफ्ट आर्म स्पिनर )6 विकेट चटकाए । ओम हरि यादव (मध्यम तेज गेंदबाज) ने दो मैचों में 5 विकेट लिए , अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में सिद्धार्थ अधाना को ( विकेट कीपर ) और सौरव यादव को बैट्समैन की जगह मिली । एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया 25 मई को प्रातः 7:30 बजे से लखनऊ (ए ) के साथ 45 ओवर का मैच खेला जाएगा जी.सी.आर.जी क्रिकेट मैदान लखनऊ (निकट बक्शी का तालाब चंद्रिका देवी रोड) एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बधाई दी उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने भी शुभकामनाएं दी इस मौके पर आर.पी शर्मा लेफ्टिनेंट ,अमरीश गोयल, एमपी सिंह ,राहुल चौबे, रूपेंद्र सिंह लांबा, अखिलेश पांडे, फिरोज खान, सभी उपस्थित रहे।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

