12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बस्ता प्रतियोगिता

बस्ता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अनुशासन और स्वच्छता की मिसाल
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन और अध्ययन सामग्री को सुव्यवस्थित रखने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को बस्ता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के बस्तों का निरीक्षण कर पुस्तकों, कॉपियों, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित रखने के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी का बस्ता केवल किताबें रखने का साधन नहीं, बल्कि उसके अनुशासन, जिम्मेदारी और अध्ययन के प्रति समर्पण का परिचायक होता है। प्रतियोगिता में कक्षा छह में भव्या प्रथम, आर्यन द्वितीय और विभांश तृतीय रहे। कक्षा सात में रिद्धिमा प्रथम, वैष्णवी द्वितीय तथा अर्पिता तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठ में पूर्वी प्रथम, नव्या भारद्वाज द्वितीय और गुनगुन अरुण तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, राजेन्द्र शर्मा, गीता रानी, माधुरी शांखी, आरती जैन, उमा शर्मा, शीतल सक्सेना, शशि वर्मा, गौरव तथा शैफाली माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस