11:10 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन, 60 बीघा की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

लखनऊ में एलडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनलालगंज स्थित अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी में विकसित करीब 60 बीघा की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि बिना लेआउट मंजूरी के प्लाटिंग की जा रही थी।

इसके साथ ही निराला नगर स्थित होटल मानसरोवर के बेसमेंट में मानचित्र के विपरीत संचालित हो रहे अवैध किचन को सील कर दिया गया। LDA ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस